नगर निगम द्वारा धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

– प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक गतिविधियों और सम्मान समारोह के साथ महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित झंडी वाला पार्क में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक गतिविधियों और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

*माननीय महापौर सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद*

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी उपस्थित रहीं। उनके साथ उपाध्यक्ष कार्यकारिणी नगर निगम श्रीमती चरनजीत गांधी जी, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती गौरी सांवरिया जी, श्रीमती पिंकी रावत जी, नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी, पार्षद श्रीमती रेखा सिंह जी, श्रीमती योगिता यादव जी, श्रीमती पूजा जसवानी जी, श्रीमती मुस्कान भारती जी, श्रीमती रजनी यादव जी, श्रीमती कल्पना वर्मा जी, श्रीमती अभिलाषा कटियार जी, श्रीमती प्रियंका बाजपेयी जी, पूर्व पार्षद श्रीमती स्नेहलता सिंह राठौड़ जी, उपनगर आयुक्त श्रीमती रश्मि भारती जी, सहायक नगर आयुक्त श्रीमती शिल्पा कुमारी जी सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी, नगर निगम के विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापिकाएं तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शालिनी अग्रवाल ने किया।

*खेल और रचनात्मक प्रतियोगिताओं से सजा कार्यक्रम*

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस विशेष अवसर पर विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें रस्साकसी, रंगोली प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, बैलून रेस, लेमन रेस, मेहंदी प्रतियोगिता और बिंदी प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। इन प्रतियोगिताओं में नगर निगम की महिला पार्षदगण, महिला जोनल अधिकारी, विद्यालयों की प्रिंसिपल, शिक्षिकाएं, एसएफआई, सुपरवाइजर, सफाई मित्र, छात्राएं तथा अन्य महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

*उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों का सम्मान*

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला चैंपियन, सुपरवाइजर और सफाई मित्रों को भी सम्मानित किया गया। माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने जोन 1 से निधि, जोन 2 से शशिकला, जोन 3 से रुचि, जोन 4 से अनीता, जोन 5 से प्रीति यादव, जोन 6 से ज्योति, जोन 7 से माया तथा जोन 8 से शालिनी को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

*विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन*

विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में एसएफआई श्रीमती रश्मि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्रा पारुल द्वितीय और शिक्षिका अंजली तृतीय स्थान पर रहीं। बैलून रेस में सेल्फ हेल्प ग्रुप की कुमकुम प्रथम, प्रिया द्वितीय और अंकिता तृतीय स्थान की विजेता बनीं।

*रंगोली और अन्य प्रतियोगिताओं में भी दिखी रचनात्मकता*

लेमन रेस में एसएफआई श्रीमती योगिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अभिलाषा द्वितीय और एसएफआई श्रीमती विजेता तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में जोन 3 की सविता प्रथम, जोन 5 की रौशनी द्वितीय और जोन 1 की रेनू तृतीय स्थान पर रहीं। बिंदी प्रतियोगिता में चिल्ड्रन पैलेस स्कूल की शिक्षिका श्रीमती सारिका सिंह को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।

*महापौर ने स्टॉलों का किया अवलोकन, खेलों में भी लिया हिस्सा*

कार्यक्रम के दौरान माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भी अवलोकन किया और प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने कुछ खेल प्रतियोगिताओं में स्वयं भी भाग लेकर कार्यक्रम की उत्साहपूर्ण वातावरण को और भी जीवंत बना दिया।

*महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश*

इस अवसर पर माननीय महापौर जी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं बल्कि महिलाओं की शक्ति, प्रतिभा और योगदान को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने नगर निगम की महिला अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर के विकास और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *