यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
सारण जिले में बालू माफिया के हौसले काफी बुलंद है. वे किसी पर हमला करने से बाज नहीं है. रविवार को भी बालू माफिया ने सारण जिले के खनन विभाग के इंस्पेक्टर और उनके साथ की पुलिस टीम पर हमला कर दिया और कई जब्त वाहनों को छुड़ा ले गए. मामला शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगदम कालेज ढाला के पास का है.खनन विभाग और पुलिस की टीम अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी. जहां हमलावरों ने लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमलाकर सरकारी वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. इस हमले में खनन विभाग के निरीक्षण प्रदीप कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.बताया जाता है कि सुबह के समय साढ़ा-ढाला की ओर से बालू लदा एक ट्रक गुजर रहा था. इसकी सूचना मिलने पर खनन विभाग के पदाधिकारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी से उसका पीछा करते हुए जगदम कॉलेज ढाला के पास पहुंचे. इसी दौरान पहले से घात लगाए 15 से 20 की संख्या में मौजूद बालू माफियाओं ने टीम को घेर लिया और अचानक हमला बोल दिया.स्थानीय लोगों के अनुसार हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की राड से खनन विभाग की स्कॉर्पियो गाड़ी पर हमला कर दिया. गाड़ी के शीशे और बॉडी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया. अचानक हुए हमले से पुलिस और खनन विभाग की टीम कुछ देर के लिए संभल नहीं सकी।. जान बचाने के लिए टीम के सदस्य गाड़ी के अंदर ही शीशे बंद कर बैठे रहे.