नगर निगम मुख्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित, माननीय महापौर सुषमा खर्कवाल जी बोलीं – अगले वर्ष पूरे लखनऊ की होगी एक साथ होली

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकनाथ हॉल में सोमवार को नगर निगम जलकल परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ की माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी उपस्थित रहीं। समारोह में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी तथा पार्षदगण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत होली की पारंपरिक शुभकामनाओं के साथ हुई। इस अवसर पर नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ, नगर निगम आर.आर. कर्मचारी संघ, जलकल नगर निगम नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ तथा उत्तर प्रदेश नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ होली की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री आनन्द कुमार मिश्र, महामंत्री श्री कैसर रजा तथा उत्तर प्रदेश स्थानीय कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री शशि कुमार मिश्र सहित अन्य पदाधिकारियों ने माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला और सभी ने होली के रंगों के माध्यम से आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

समारोह में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें श्री राम कुमार रावत, श्री गोमती त्रिवेदी, श्री शैलेंद्र तिवारी, श्री राकेश तिवारी, श्री अमरेंद्र दीक्षित, श्री सुधाकर मिश्रा, श्री संतोष श्रीवास्तव, श्री पंकज अवस्थी, श्री मनोज वर्मा, श्री विवेक अवस्थी, श्री राजेश सिंह, श्री नितिन त्रिवेदी, श्री सुनील यादव, श्री मनोज मिश्रा, श्री देवेंद्र यादव, श्री सुरेश यादव, श्री बी.पी. मिश्रा, श्री कमल वाल्मीकि, श्री सुनील धानुक, श्री रमाशंकर साहू और श्री सुशील बच्चा समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा कार्यक्रम में माननीय पार्षद श्री गिरीश गुप्ता, श्री अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’, श्री आशीष हितैषी, श्री मुकेश सिंह चौहान, श्री राकेश मिश्रा, श्री अरुण राय तथा पार्षद प्रतिनिधि श्री राम कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे। वहीं नगर निगम प्रशासन की ओर से अपर नगर आयुक्त श्री अरुण कुमार गुप्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी.के. श्रीवास्तव, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा, कार्यालय अधीक्षक श्री दिनेश वर्मा सहित कई अधिकारी और कर्मचारी समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नगर निगम परिवार शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और ऐसे आयोजन कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय और ऊर्जा को बढ़ाते हैं।

माननीय महापौर जी ने यह भी कहा कि अभी मैं, नगर निगम के विभिन्न संगठन, पार्षदगण और अन्य संस्थाएं अलग-अलग होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करते हैं, लेकिन अगले वर्ष से पूरे लखनऊ की होली एक साथ मनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से होली के अवसर पर एक विशाल आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे शहर के लोग शामिल होकर एकता और भाईचारे के रंग में रंगेंगे।

समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और उत्साहपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *