पूर्व विधायक सतीश कुमार का पटना में निधन

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

अस्थावां और सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन हो गया। ब्रेन हैमरेज के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी और उन्हें पटना के फोर्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने मंगलवार की सुबह पौने सात बजे अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर से नालंदा सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सतीश कुमार मूल रूप से शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के सर्वा गांव के निवासी थे। उनका जन्म वर्ष 1948 में हुआ था। वे सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय नेताओं में गिने जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *