चिनहट में होली मिलन समारोह, कवि सम्मेलन व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ। चिनहट स्थित रामलीला मैदान में माननीय कार्यकारिणी सदस्य श्री अरुण कुमार राय द्वारा होली मिलन समारोह, कवि सम्मेलन एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ की माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल मुख्य रूप से शामिल हुईं।

इस अवसर पर बीकेटी के माननीय विधायक आदरणीय श्री योगेश शुक्ला जी, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा क्षेत्र की बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से होली के रंग, सामाजिक सरोकार और हास्य-व्यंग्य प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके साथ ही सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ भी किया गया, जिससे पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बन गया।

होली मिलन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को आगामी होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक परंपराओं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *