प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
एलपीजी गैस की भारी कमी के बीच झांसी से एक अजब गजब मामला देखने को आया. जिसमें हाईवे के किनारे खड़ी एक ट्रक में रखे गए 524 गैस सिलेंडर चोरी हो गए. जिसकी खबर सामने आते ही उन लोगों में सनसनी फैल गई किया अजब गजब वारदात कैसी हो गया. इस मामले को लेकर ट्रक के मालिक नीरज अग्रवाल के द्वारा रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई.उत्तर प्रदेश का झांसी जिला ट्रक से 524 सिलेंडर गायब होने के चलते चर्चा में आ गया सिलेंडर की कुल कीमत लगभग 18 लख रुपए बताई जा रही है. सिलेंडर गायब होने के कुछ दिन बाद या ट्रक हाईवे के किनारे खाली मिला इस मामले को लेकर पुलिस मामला दर्ज कर तहकीकत कर रही है. अभी तक जितनी जानकारी सामने आई है उसमें यह ट्रक भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन के करी प्लांट से जुड़ा बताया जा रहा है. जो 2 मार्च को लिक्विड पेट्रोलियम गैस एलपीजी के 524 सिलेंडर लादकर कानपुर देहात के गजनेर में पहुंचाने जा रहा था. ट्रक ड्राइवर गाड़ी में सिलेंडर लगने के बाद त्यौहार मनाने होली पर घर चला गया. इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने खेल कर दिया और ट्रक चोरी कर ली.जब जीपीएस से लोकेशन को ट्रैक किया गया तब इसकी जानकारी मिली जीपीएस के लोकेशन पर ट्रक मालिक मौके पर पहुंचे तो पाया कि या गाड़ी परीक्षा थर्मल पावर प्लांट के पास हाईवे के किनारे खड़ी थी. जिसमें से सभी सिलेंडर गायब थे वही बदमाशों ने ट्रक में लगे ट्रैकिंग डिवाइस को भी तोड़ दिया था. जिससे इसको ट्रैक करना मुश्किल हो गया था.
वहीं सीसीटीवी के फुटेज और तकनीक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं अधिकारियों का कहना है कि इस घटना को लेकर जल्द ही बदमाशों की पहचान कर खुलासा कर दिया जाएगा. अजब गजब मामला तब हुआ है जब एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर चारों तरफ अपरा तफरी मची हुई है. ग्राहकों को समय से सिलेंडर तक नहीं मिल पा रहा है. किचन में चूल्हे जलाने पड़ रहे हैं.