प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक युवक को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि बदमाश मौके से फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी सुभाष कुमार नरगा बाजार से घर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली सुभाष कुमार के पेट के पास लगी, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़े।गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और घायल युवक को इलाज के लिए सीतामढ़ी के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।
इस बाबत एडीशनल एसपी आशीष आनंद ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवक गोली लगने के बाद से बेहोशी की हालत में है। उससे पूछताछ के बाद ही घटना की सत्यता की जानकारी होगी। वैसे पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।