यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ जानकीपुरम स्थित शिव शक्ति मंदिर में श्री अजय अवस्थी एवं उनकी धर्मपत्नी गीता अवस्थी द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति और उत्साह के साथ भगवान हनुमान जी का गुणगान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की आरती कर मंगलकामनाएं कीं। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने आपसी प्रेम और भाईचारे के प्रतीक के रूप में फूलों की होली खेली, जिससे पूरे मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय और आनंदमय हो गया।
इस अवसर पर बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. रूबी राज सिन्हा, मां विंध्याचल मंदिर के सेवेदार पंडित प्रेम नारायण शुक्ला, आरएनटी न्यूज़ चैनल के संपादक श्री नवल किशोर त्रिपाठी तथा सहयोग विकास समिति के अध्यक्ष धीरज गिहार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सभी ने मिलकर भक्ति भाव से आयोजन को सफल बनाया।
पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में छोले-भटूरे वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।