स्कूल वाहनों की चेकिंग में मिली कई खामियां,परिवहन विभाग ने की कार्रवाई

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

परिवहन विभाग के अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावको से अपील!!

मुज़फ्फरनगर परिवहन विभाग द्वारा स्कूल वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान परिवहन विभाग के अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने कई स्कूल वाहनों की जांच की, जिसमें यातायात नियमों के दृष्टिगत कई खामियां पाई गईं।

चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड बॉक्स और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े अन्य जरूरी मानकों की जांच की। जांच में कुछ वाहनों में सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई, जिसके आधार पर परिवहन विभाग द्वारा संबंधित वाहन चालकों और संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इस मौके पर परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने कहा कि स्कूल वाहनों में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से भी अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को उसी वाहन से स्कूल भेजें जो परिवहन विभाग के निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करता हो। साथ ही अभिभावक समय-समय पर वाहन की स्थिति और चालक की जानकारी भी अवश्य लें, ताकि बच्चे सुरक्षित स्कूल आ-जा सकें।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह के विशेष अभियान चलाकर स्कूल वाहनों की नियमित जांच की जाएगी, जिससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *