यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा और जनसंवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ अभियान के अंतर्गत 160वाँ जनसुनवाई शिविर अर्जुनगंज मंडल के ग्राम पंचायत परवर पूरब के मजरा बहादुर खेड़ा में आयोजित किया गया। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित यह शिविर जनसमस्याओं के समाधान, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक सहयोग का प्रभावी मंच बना।
शिविर के दौरान टीम राजेश्वर ने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना। इस पहल का उद्देश्य केवल शिकायतें प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रत्येक समस्या के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए ठोस और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
जनसुनवाई शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, आय प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, लैपटॉप योजना आदि से संबंधित कुल 24 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। 14 मामलों का मौके पर ही समाधान कर प्रशासनिक तत्परता का उदाहरण प्रस्तुत किया गया, जबकि अन्य शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त शिविर में 4 वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड, 6 वृद्धा पेंशन तथा 2 विधवा पेंशन 2 आभा कार्ड से संबंधित आवेदन पत्रों की प्रक्रिया भी पूर्ण कराई गई।
शिविर के दौरान टी.एस. मिश्रा हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया। इस दौरान 65 वरिष्ठ नागरिकों की आँखों की जांच की गई, जिनमें से 30 लोगों को आवश्यकतानुसार चश्मे प्रदान करने की व्यवस्था की गई। साथ ही सभी लाभार्थियों को आवश्यक दवाइयाँ और चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया गया।
ग्राम क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल, घड़ी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में —
अनन्या यादव (65%),नैन्सी (64%),शनि यादव (56%),
अभिषेक कुमार यादव (55%) शामिल रहे।
युवाओं को खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से पूर्व में बने बॉयज यूथ क्लब को तथा 110वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। इन क्लबों को क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कैरम आदि खेलों की किट प्रदान की गई, जिससे युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक विकास और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान पूज्य माता तारा सिंह जी की प्रेरणा से संचालित ‘तारा शक्ति निःशुल्क रसोई’ के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को ताजा और पौष्टिक भोजन वितरित किया गया, जिससे सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं की भावना को साकार रूप दिया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री मोहित तिवारी जी , सेक्टर संयोजक श्री दिलीप तिवारी जी , बूथ अध्यक्ष श्री अजीत रावत जी , प्रधान श्री रामफल पाल जी, श्री संजय कुमार यादव जी, श्री सुनील कुमार यादव जी, श्री प्रदीप यादव जी, श्री हरिकेश यादव जी, श्री अरविंद यादव जी, श्री अनिल यादव जी , प्रेमचंद मिश्रा जी, श्री चंद्रभान सिंह जी, श्री सुरेश राजपूत जी, श्री अगनु दादा जी, श्री बृजपाल यादव जी, श्री हेमराज यादव जी, श्री बेचालाल जी, श्री नंदकिशोर जी, श्री मती रेनू सिंह जी, श्री रामकुमार जी, श्री राम लखन जी, श्री प्रमोद तिवारी जी, श्री रामसेवक जी, श्री गोकर्णनाथ जी, श्री नंदकिशोर जी, श्री सोमनाथ जी, श्री रामगोपाल रावत जी,श्री प्रेम रावत जी, श्री प्रदीप कुमार जी, श्री बुद्धिलाल जी, श्री मती सुहाना देवी जी और श्री मती सुखदेवी जी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
जबकि टी.एस. मिश्रा हॉस्पिटल की चिकित्सक टीम को अंगवस्त्र एवं माँ पीतांबरा देवी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।