रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकालने की हुई बैठक

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

कोंच जालौननगर के चन्दकुआँ चौराहा स्थित भूतेश्वर मंदिर परिसर में आगामी रामनवमी पर्व पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि युवा और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे इस दौरान शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई
बैठक में अशुतोष रावत ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली जाएगी शोभायात्रा में भगवान श्रीराम माता सीता लक्ष्मण और हनुमान की सुंदर झांकियां सजाई जाएंगी इसके साथ ही बैंड-बाजे भजन मंडलियों और धार्मिक ध्वजों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे जिससे पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण रहेगा
बैठक के दौरान शोभायात्रा के मार्ग सुरक्षा व्यवस्था साफ-सफाई सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां भी तय की गईं आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं और रामनवमी के पर्व को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाएं।
वक्ताओं ने कहा कि रामनवमी सनातन धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है और इस दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है इसलिए सभी के सहयोग से शोभायात्रा को भव्य और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
इस अवसर पर आशुतोष रावत शिशिर ठाकुर अर्जुन वेद निखिल सोनी छोटू राठौर रजनीश यागिक जग्गू यागिक हिमांशु अवस्थी लक्ष्य यादव सच्चू यादव ऋषि त्रिपाठी किशन शुक्ला हिमांशु वर्मा सौरभ पुरवार महेन्द्र अग्रवाल आर्यन गुप्ता प्रांशु हिंगवासिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *