यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम द्वारा गृह कर की वसूली में तेजी लाई गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समाप्त होने में अब मात्र 13 दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में बकाएदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नगर निगम के सभी जोनों में विशेष अभियान चलाकर बड़े बकाएदारों की पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध सीलिंग की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम जोन-4 में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। जोनल अधिकारी श्रीमती शिल्पा कुमारी के नेतृत्व में टीम ने गोमती नगर के विभव खंड स्थित विद्युत सेवा आयोग पर भी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया गया। विद्युत सेवा आयोग पर 11 लाख 16 हजार 789 रुपये का गृह कर बकाया था। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया।
यह पूरी कार्रवाई जोनल अधिकारी श्रीमती शिल्पा कुमारी के निर्देशन में कर अधीक्षक श्री बनारसी दास एवं राजस्व निरीक्षक श्री अजय वर्मा की मौजूदगी में संपन्न कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि बकाया कर की वसूली के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और बड़े बकाएदारों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।