सिंगल यूज प्लास्टिक व गंदगी पर नगर निगम की सख्ती, ₹11,450 का जुर्माना वसूला

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

– पुरनिया क्षेत्र में विशेष अभियान, 17 चालान काटकर की गई कार्रवाई

लखनऊ। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर मंगलवार को नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इसी क्रम में जोन-03 के अंतर्गत पुरनिया चौराहा से पुरनिया पुल के नीचे तक विशेष अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध रोकथामात्मक कार्रवाई की गई। टीम ने कुल 9 चालान करते हुए ₹6,150 का जुर्माना वसूला। इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए 5 चालान किए गए, जिनसे ₹4,700 की वसूली की गई।

नगर निगम की टीम ने बाजार क्षेत्र में बिना लाइसेंस तम्बाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों को लाइसेंस बनवाने के लिए जागरूक किया गया और नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। बिना लाइसेंस तम्बाकू बिक्री करने वाले 3 दुकानदारों पर स्पॉट फाइन लगाते हुए ₹600 का जुर्माना वसूला गया।

इस प्रकार पूरे अभियान में कुल 17 चालान किए गए, जिनके माध्यम से ₹11,450 की धनराशि वसूल कर नगर निगम कोष में जमा कराई गई। अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार गौतम, श्री पुष्कर सिंह पटेल तथा क्षेत्रीय सुपरवाइजर की संयुक्त टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *