किल्लत की स्थिति में भट्ठियों का सहारा ले सकते हैं, तैयार कर रहे हैं होटल ढाबे वाले

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

*कोंच।* इस कहावत को कस्बे के होटल ढाबे और रेस्तरां संचालक अच्छे से समझते हैं कि तीन की डफली बजाने में तेरह का मुआवजा देना पड़ सकता है। इसीलिए उन्होंने अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर से घरेलू गैस सिलेंडर हटा कर व्यवसायिक सिलेंडरों का प्रयोग शुरू कर दिया है। मंगलवार को प्रशासन की टीम ने कई होटलों ढाबों और रेस्तरां का निरीक्षण किया लेकिन कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडर उपयोग होते नहीं मिले।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को अपराह्न 3:30 बजे नायब तहसीलदार कोंच जितेंद्र सिंह पटेल व आपूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी, तहसील-कोंच की संयुक्त टीम द्वारा नगर कोंच के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों/होटलों/ढाबों आदि की रसोईयों का औचक निरीक्षण कर प्रयुक्त गैस सिलेंडरों के प्रकारों की जांच की गई। टीम ने नगर कोंच में संचालित शंकर मिष्ठान भंडार, अभिलाषा होटल एंड रेस्टोरेंट, कान्हा होटल, आशीर्वाद होटल एंड रेस्टोरेंट तथा नारायण फैमिली रेस्टोरेंट आदि का औचक निरीक्षण किया जिसमें किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग होता नहीं पाया गया। इतना ही नहीं, उक्त प्रतिष्ठानों द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में भट्ठियों का निर्माण और प्रयोग भी शुरू कर दिया गया है। टीम द्वारा सभी प्रतिष्ठानों को कड़ाई से निर्देशित किया गया है की किसी भी स्थिति में यदि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग होता पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध द्रवित पेट्रोलियम गैस अधिनियम-2000 के प्राविधानों के अंतर्गत विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *