राजधानी लखनऊ के हिंद नगर की जनता झेल रही है विकास की मार सड़कों को लेकर जनता में आक्रोश

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

हिंद नगर की सड़कों को लेकर जनआवाज़
हिंद नगर में लंबे समय से सड़क की समस्या को लेकर लोगों में आक्रोश है, लेकिन दुर्भाग्य से विकास की बात करने के बजाय राजनीति ज्यादा हो रही है। अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर अपनी आवाज़ उठाएं।
इस रविवार, हिंद नगर के लोग अपने घरों से निकलकर एक वीडियो के माध्यम से मेयर और विधायक तक अपनी शिकायत पहुंचाएंगे। आप सभी से अनुरोध है कि एकजुट होकर इस अभियान में सहयोग करें।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि सेंड मिराज के पास सड़क बन गई, लेकिन क्या वहां सीवर की जरूरत नहीं थी? जहां अभी तक सड़क नहीं बनी, वहां पहले काम होना चाहिए था। बिना सीवर के सड़क बना देना और पुरानी सड़क को सही तरीके से हटाए बिना नई सड़क डाल देना क्या सही काम है?
यह मुद्दा किसी जाति या भाईचारे का नहीं है। ना ही इसमें ठाकुर-ब्राह्मण की बात है। यह सिर्फ सही और गलत का मुद्दा है।
जो सही है उसे सही कहें, और जो गलत है उसे गलत कहने का साहस रखें।
उपस्थित सदस्य:
हितेश तिवारी, राजू सिंह चौहान, राम सिंह, सोमेश सिंह, आलोक सरन, के.एन. दीक्षित, अमर सिंह, कृष्ण वैष्णवी, रविंदर
आइए, हम सब मिलकर हिंद नगर के विकास के लिए एकजुट हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *