यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज कैंट विधानसभा क्षेत्र के कैंट मंडल 4 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत आयोजित द्वि-दिवसीय मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ताओं को गढ़ने के लिए प्रशिक्षण वर्ग अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता एक विचार और एक लक्ष्य के साथ काम करते हैं। अनुशासन भाजपा की कार्य पद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसी अनुशासन से संगठन अपने लक्ष्य प्राप्त करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य रूप से संयोजक, कैंट विधानसभा क्षेत्र मान सिंह सह संयोजक, विनायक पांडेय मंडल अध्यक्ष रूपा देवी, मुकेश कुमार,संतोष गुप्ता, संतोष अग्रवाल, वीरेंद्र शुक्ला,अमित शुक्ला, अमरेश प्रकाश मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।