यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ। शहर में बढ़ते अवैध अतिक्रमण और यातायात बाधाओं को देखते हुए नगर निगम लखनऊ ने शुक्रवार को सघन अभियान चलाया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर की गई। अभियान का उद्देश्य मुख्य सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कर नागरिकों को सुगम और सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराना है।
शुक्रवार को जोन-4 में सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी श्रीमती शिल्पा कुमारी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान हैनीमैन चौराहे से मैक्स हॉस्पिटल गेट नंबर-3 तक, हैनीमैन मंडी से विराज खंड होते हुए मैक्स अस्पताल तक और केनरा बैंक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
नगर निगम के प्रवर्तन दल ने सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया और यातायात को सुचारु कराया। अभियान के दौरान मौके से लगभग 4 ठेले, 2 आइस बॉक्स और 3 लकड़ी की बेंच जब्त की गईं। यह कार्रवाई प्रवर्तन दल-296 और कर अधीक्षक बनारसी दास की निगरानी में संपन्न हुई।