ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा तो युवा मोर्चा अध्यक्ष पद के लिए जिले का कोषाध्यक्ष मैदान में, दिल्ली तक गूंजेगी दावेदारी

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

युवा राजनीति में अब हलचल तेज हो गई है। जिले के तेजतर्रार और जमीनी नेता, वर्तमान कोषाध्यक्ष ने युवा मोर्चा अध्यक्ष पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी ठोक दी है। साफ शब्दों में उन्होंने कहा कि यदि संगठन ब्राह्मण चेहरे को आगे करता है, तो वह इस पद के सबसे सशक्त और योग्य दावेदार हैं—और अपनी दावेदारी को लेकर दिल्ली तक आवाज बुलंद करेंगे।
संगठन में बूथ स्तर से शुरुआत कर मंडल और जिला स्तर तक अपनी पहचान बनाने वाले इस नेता ने हर जिम्मेदारी को मजबूती से निभाया है। मीडिया प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया। ब्लड डोनेशन जैसे सामाजिक अभियानों से लेकर गुजरात और जयपुर तक के संगठनात्मक प्रवास में सक्रिय भूमिका निभाकर अपनी प्रतिबद्धता साबित की है।
उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा अटूट है और जो भी जिम्मेदारी दी गई, उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया गया। अब समय है कि संगठन जमीनी कार्यकर्ताओं को उनका हक दे।
राजनीतिक गलियारों में इस दावेदारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है और इसे युवा मोर्चा की राजनीति में एक बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *