यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लहेजी के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हो गए हैं. पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. जिसके बाद छापेमारी की गई. खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई. इस एनकाउंटर में बड़हरिया निवासी रोहित शर्मा और रोहित उर्फ रिशु के पैर में गोली लगी है.
घायल दोनों बदमाशों को प्राथमिक उपचार के बाद सीवान सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़े गए अपराधी रोहित शर्मा पर पहले से ही लूट के कई मामले दर्ज हैं. पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनके साथ गिरोह के और कितने सदस्य शामिल थे.