यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली
शिवगढ़ ब्लाक रिपोर्ट ओपी गुप्ता/हेमराज मौर्य प्रदेश जनहित खबर पोर्टल लखनऊ
शिवगढ़ रायबरेली जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटा बिजली दी जाए वही शिवगढ़ ब्लॉक की बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। बिजली विभाग द्वारा 24 घंटे में 24 बार काटी जाती है, इससे परेशान ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बयान केवल पेपर पर ही नजर आते हैं पर मौजूदा हालात पर कुछ और ही नजर आता है।वही बात करें दहिगावां फीडर की तो रात में लगभग 100 बार बिजली जाती है और 100 बार लाइट आती है।वहीं ग्रामीणों का कहना है बार-बार लाइट आने से बहुत से पंखे बल्ब एवं विद्युत उपकरण खराब हो गए हैं।वही शिवगढ़ क्षेत्र के लोगों का कहना है पावर हाउस के बिजली विभाग के कर्मचारी अपना नंबर बंद कर देते हैं। ग्रामीण बार-बार फोन करते रहते हैं।ग्रामीण व क्षेत्र के लोग बिजली विभाग से काफी परेशान हो गए हैं। विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब देने से कतराते हैं।