यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की ओर चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कैंट मंडल दो प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन सत्र में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाए एवं उपलब्धियां, सांसद एवं विधायक द्वारा क्षेत्र के विकास कार्य, पार्टी के इतिहास और विचारधारा पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और सिद्धांत आज भी संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक हैं उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली और जनसेवा के उद्देश्य से जोड़ना ही इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है। एक सक्षम कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन की नींव होता है।
अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कि इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि इसका लक्ष्य पार्टी कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और व्यवहारिक रूप से सक्षम बनाना है, ताकि वे पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें।
मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि महामंत्री धनश्याम दास अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, सतीश आडवाणी, हरशरण लाल गुप्ता, मान सिंह, नामित पार्षद संतोष बलखंडी जी, अध्यक्ष कैंट मंडल दो महेंद्र राजपूत, मंडल महामंत्री कुलदीप मिश्रा, पवन लोधी, वार्ड अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुप्ता, बूथ अध्यक्ष राजेश सैनी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।