जीर्ण शीर्ण बिल्डिंग से हादसा होने के डर से समाधान के लिए एस डी एम को दिया पत्र

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

उप संपादक संजय मिश्रा

कोंच मुहल्ला गोखले नगर निवासियों ने दिन सोमवार को उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को एक पत्र सौंपते हुए बताया कि हमारे मुहल्ले में विद्या बालक मालवीय लगभग सौ वर्ष पुराना स्कूल बना है जो अत्यधिक वर्षा के कारण जीर्ण शीर्ण हो गया है जिसकी एक दीवाल दिनांक 20 सितम्बर 2022 को भरभराकर गिर गयी थी जिसमें जनहानि होते होते बची और जो इमारत खड़ी भी है वह भी जर्जर हालत में है जिससे कभी भी अनहोनी घटना घटित हो सकती है मुहल्लेवासियों ने एस डी एम से ऊक्त के सम्बंध में सम्बंधित बिभाग को आदेशित करते हुए जीर्ण शीर्ण बिल्डिंग को गिरबाये जाने की मांग की है इस दौरान आजाद संजू साहू घनश्याम राठौर इंतजार अहमद सुरेंद्र राहुल धर्मेन्द्र सहित तमाम मुहल्लेवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *