यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली
उप संपादक संजय मिश्रा
जालौन मुहल्ला गांधी नगर निवासिनी एक पीड़िता ने दिन सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि माता पिता की मृत्यु के उपरांत मैं दादा दादी व छोटे भाई के साथ रहती हूं और मुहल्ले के ही निवासिनी ने मुझको अपनी बहू बनाने को कहती थी घटना दिनांक 12 मार्च 2021एक बजे दिन की है जब मै घर पर अकेली थी उसी समय ऊक्त महिला का पुत्र मेरे घर आ गया और मुझे जबरन पकड़कर मेरे साथ बलात्कार करते हुए मेरी अश्लील फोटो खींच ली और उन्हीं की दम पर कईबार मेरा शारीरिक शोषण किया जब मैने दिनांक 12 जुलाई 2024 को उक्त की माँ से शादी करने की बात कही तो उक्त लोगों ने जाति सूचक गालियां व जान से मारने की धमकी देते हुए शादी से इनकार कर दिया पीड़िता ने सी ओ से समुचित कानूनी कार्यवाही की मांग की है