ट्रैक्टर बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़,रायबरेली‌। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गूढ़ा- ओसाह सम्पर्क मार्ग पर स्थित सेमरगंज गांव के पास ट्रैक्टर – मोटर साइकिल की टक्कर में मोटर साइकिल सवार 2 युवकों में से एक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिन्हे आनन- फ़ानन में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सक की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी के मुताबिक शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बहुदा खुर्द गांव के रहने वाले अनूप कुमार राजपूत 22 वर्ष पुत्र विश्राम अपने गांव के विनोद विश्वकर्मा 45 वर्ष पुत्र राजाराम के साथ मोटर साइकिल से अपनी ससुराल अकबरगंज जा रहे थे कि तभी गूढ़ा – ओसाह सम्पर्क मार्ग पर वे जैसे ही सेमरगंज गांव के पास पहुंचे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे अनियंत्रित होकर दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। गम्भीर हालत में दोनो को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां डाक्टर सौरभ सिंह ने विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया वहीं गम्भीर रूप से घायल अनूप कुमार को प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि एक मौत हुई है वहीं दूसरा घायल हैं पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *