नगर निगम लखनऊ में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह, दिवंगत कर्मचारी को दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कर्मचारियों को किया सम्मानित, दिवंगत कर्मचारी के लिए दो मिनट का मौन

लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में शनिवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय महापौर सुषमा खर्कवाल जी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में श्री राजेश कुमार वर्मा (प्रवक्ता), श्री अलोक सिंह (लेखाकार), श्री प्रेम कुमार (हेल्पर), मो० जमाल (बेलदार), श्री राम कुमार (सफाई कर्मचारी), श्री मुन्ना (सफाई कर्मचारी), श्री कैलाश कुमार (सफाई कर्मचारी), श्री राजेन्द्र (सफाई कर्मचारी), श्री शंकर (सफाई कर्मचारी), श्री पप्पू (सफाई कर्मचारी) एवं श्रीमती बिब्बो (सफाई कर्मचारी) शामिल रहे।

महापौर सुषमा खर्कवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि “आप सभी कर्मचारियों ने वर्षों तक नगर निगम की सेवा ईमानदारी और समर्पण के साथ की है। आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सेवानिवृत्ति जीवन का एक नया अध्याय है, जिसमें आप स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध रहें, यही हमारी कामना है।”

इस मौके पर माननीय पार्षद श्री रंजीत सिंह, श्री राम नरेश रावत, पार्षद प्रतिनिधि श्री सुनील शंखधर, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, मुख्य लेखा अधिकारी श्री महामिलिंद समेत नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*दिवंगत कर्मचारी को दी गई श्रद्धांजलि*
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के लेखा विभाग में कार्यरत द्वितीय श्रेणी लिपिक/पेंशन पटल सहायक श्री रामबाबू के 03 अप्रैल 2026 को आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस संबंध में शोक प्रस्ताव पढ़कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके साथ ही महापौर समेत सभी मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *