पति की मौत की खबर से व्यथित पत्नी ने पी ली डाई

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

*कोंच*(जालौन) पति ने कुछ दिनों पहले अज्ञात कारणों के चलते डाई पी ली थी जिसका इलाज अस्पताल में हो रहा था और इलाज के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गयी जैसे ही यह समाचार पत्नी को मिला तो वह व्यथित हो गयी और उसने भी डाई का सेवन कर लिया जिसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के ग्राम बरोदा निबासी दीपू पटेल ने करीब एक सप्ताह पूर्व डाई का सेवन अज्ञात कारणों के चलते कर लिया था जिससे दीपू की हालत बिगड़ने पर इलाज हेतु झांसी ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान रबिबार की सुबह उसकी मृत्यु हो गयी जैसे ही यह शोक समाचार उसकी पत्नी लवली पटेल उम्र करीब 36 वर्ष को प्राप्त हुआ तो उसने भी सुबह करीब 10 बजे डाई का सेवन कर लिया जब उसकी तबियत बिगड़ी तो परिजनों एवं ग्रामीणों ने उसे इलाज हेतु कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गम्भीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया जहां उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है वहीं सूचना पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई है अब देखना है कि जांच में निकलकर क्या सामने आता है वहीं इस घटना से ग्राम में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *