अयोध्या में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों की कमान बदली

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

अयोध्या। जनपद में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कई निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
जारी आदेश के तहत प्रभारी निरीक्षक रामजन्मभूमि अभिमन्यु शुक्ला को हटाकर गोसाईगंज थाने की कमान दी गई है। उनकी जगह मीडिया मॉनिटरिंग सेल/सोशल मीडिया सेल में तैनात निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव को रामजन्मभूमि थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
वहीं मवई में तैनात उपनिरीक्षक सुरेश कुमार पटेल को कुमारगंज थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कुमारगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार को स्थानांतरित कर हैदरगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पीआरओ पद पर तैनात उपनिरीक्षक मनोज कुमार को मवई थानाध्यक्ष बनाया गया है।
अचानक हुए इस फेरबदल से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि कार्यप्रणाली में सुधार और क्षेत्रीय कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *