लखनऊ अखिलेश यादव ने लखनऊ में महिला के आत्मदाह को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना कहा- भाजपा के लिए जनता सिर्फ एक मतदाता है

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गौतमपल्ली में मंगलवार सुबह जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के गेट के पास अंजली जाटव ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली।अंजली को जलता देखकर वहां हड़कंप मच गया। बरहाल अंजली को बचा लिया गया और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर कहा कि भाजपा सरकार से जनता की नाउम्मीदगी का एक और दिल दहला देने वाला हादसा तब हुआ,जब लखनऊ में मुख्यमंत्री जी के जनता दरबार में पहुंची पीड़ित महिला ने नासुनवाई से हताश होकर अपने दुधमुंहे बच्चे को किनारे बैठाकर आत्मदाह कर लिया। भाजपा के लिए जनता सिर्फ मतदाता है।भाजपा के लिए चुनाव खत्म मतलब जनता से सरोकार खत्म।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि महिला के प्रति सहानुभूति का भाव रखा जाए व उसके जीवन को बचाने के लिए सर्वश्रेष्ठ इलाज कराया जाए।महिला के परिजन व जनता निगाह रखे, कहीं ऐसा न हो कि भाजपा सरकार की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन के रूप में आत्मदाह करने पर उस महिला के खिलाफ
भाजपा सरकार कोई गुपचुप कार्रवाई कर दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *