मुस्कुराइए, आप सरोजिनी नगर विधानसभा के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में हैं – डॉ राजेश्वर सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज एकाना स्टेडियम में खेला गया मुकाबला उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना का अद्भुत संगम रहा। दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम और रोमांचक माहौल ने इस मैच को एक यादगार अनुभव बना दिया।

उन्होंने कहा कि लखनऊ तेजी से विश्वस्तरीय खेल आयोजनों का केंद्र बन रहा है, जो न केवल शहर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इस तरह के आयोजन युवाओं को प्रेरित करते हैं और खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करते हैं।

डॉ. सिंह ने कहा कि वरिष्ठ खिलाड़ियों के समर्पण और प्रदर्शन को देखना भावुक करने वाला क्षण था, जो यह विश्वास दिलाता है कि सरोजिनी नगर में जमीनी स्तर पर तैयार की जा रही युवा प्रतिभाएं भी एक दिन इसी मंच पर देश का नाम रोशन करेंगी।

उन्होंने आगे कहा कि सरोजिनी नगर विधानसभा में क्रिकेट सहित सभी खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि हर स्कूल, कॉलेज और मोहल्ले से नई प्रतिभाएं उभरकर सामने आएं।

इस अवसर पर श्री राजीव शुक्ला जी, श्री प्रमोद तिवारी जी, श्री संजीव गोयनका जी, श्री तजिंदर पाल सिंह बिट्टू जी, श्री उदय सिन्हा जी, श्री रामेश्वर सिंह जी एवं श्री आरपी सिंह जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स टीम को आईपीएल के इस सत्र के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल प्रदर्शन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *