यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत रविवार को अभिलाषा पैलेस पड़री में कोंच ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गोसेवा आयोग उप्र के सदस्य राजेश सिंह सेंगर, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, विधायक मूलचंद्र निरंजन आदि रहे।
गोसेवा आयोग के सदस्य सेंगर ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसंपर्क के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे समाज में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा सकें। जिलाध्यक्ष ने संगठन के इतिहास, सिद्धांतों और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और एक-एक कार्यकर्ता पार्टी को मां का दर्जा देकर हर परिस्थिति में राष्ट्र हित में काम करता है। प्रशिक्षण में सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), नमो एप और सरल एप के प्रभावी उपयोग और बूथ प्रबंधन को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान कोंच ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोनू पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष दशरथ पटेल, वीरेंद्र निरंजन, बाबूराम पाल, सौरभ पुरवार, दीपक तिवारी, धीरेंद्र निरंजन, अवधेश पटेल, अनूप खरे, सीमा वर्मा, अरविंद निरंजन, अखिलेश निरंजन, शीलू पटेल, धर्मेंद्र दुवे, शशांक आदि रहे।