उत्तर प्रदेश अयोध्या से किडनैप हुई बालिका के परिवार जी के पास आया किड नेपर पर का फोन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ

उप संपादक संजय मिश्रा

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना में रानी बाजार क्षेत्र की एक किशोरी घर से बाजार सामान लाने के लिए निकली थी। लेकिन जब वह वापस घर नहीं लौटी, तो उसके पिता ने उसके अपहरण की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती की तलाश शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह के अनुसार, किशोरी की मां ने बताया कि उनकी बेटी 4 अगस्त की दोपहर को घर से समान लाने बाजार के लिए निकली थी। लेकिन जब वह वापस घर नहीं लौटी, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। जब किशोरी का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए पुलिस को बताया कि संजय नाम के व्यक्ति के मोबाइल नंबर से फोन आया था।

उसने कहा कि कसम खाओ, हम किसी से नहीं बताएंगे। तो उसने बताया कि आप की बेटी हमारे पास है। हम लेकर आए हैं। इतना बताने के बाद नंबर बंद हो गया। शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए कई टीमें बनाई हैं और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही वह सुरक्षित घर वापस आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *