गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 416वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

पूर्वजों की स्मृति में ज्ञानदान उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है’ उमानंद शर्मा

गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘इंस्टीट्यूट ऑफ हॉयर स्टडीज़ महाविद्यालय गोयल कैम्पस अयोध्या रोड, लखनऊ‘’ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 416वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्ता डॉ. गिरजेश मिश्रा ने अपनी पूज्य माता जी स्व. श्रीमती अम्बिका मिश्रा की स्मृति में तथा सभी छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को भी (व्यक्तिगत रूप से) अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि पूर्वजों की स्मृति में ज्ञानदान उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है, श्रीमती ऊषा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये, संस्थान के सुमित मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।

इस अवसर पर उमानंद शर्मा, सर्वश्री, देवेन्द्र सिंह, विजय, श्रीमती ऊषा सिंह, एवं संस्थान के प्राचार्य डॉ. संतोष पाण्डेय, डॉ. संतोष शुक्ला, श्री सुमित मिश्रा, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्रायें मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *