यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली
उप संपादक संजय मिश्रा
श्री अग्रवाल युवा संगठन के बैनर तले हुआ भव्य आयोजन
अलीगढ़ श्री अग्रवाल युवा संगठन द्वारा तीज महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम जी.टी. रोड स्थित रघुनाथ पैलेस पर आयोजित किया गया।वहीं मीडिया प्रभारी दिव्यांश अग्रवाल के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव अग्रवाल रेमंड और सीए.मनीष अग्रवाल ने विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया।इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संगठन की महिलाओं द्वारा तीज महोत्सव की विधिवत वेशभूषा में नृत्य की प्रस्तुति रही साथ ही विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम रखे गए जिसमें बच्चों के लिए गेम्स,कपल गेम्स का भी आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष प्रांजुल गर्ग ने किया जबकि इस कार्यक्रम की संयोजिका रुचि गर्ग धर्मपत्नी राहुल गर्ग बीमा और पारुल अग्रवाल धर्मपत्नी लव अग्रवाल रहीं।खास बात ये है कि इस कार्यक्रम में महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी हरियाली तीज के उपलक्ष में मल्हार गाकर व नृत्य करके इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।वहीं संगठन के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को श्रावणमास की शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।इस कार्यक्रम में महामंत्री प्रशांत अग्रवाल,कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष नवीन अग्रवाल जलेसर, पूर्व अध्यक्ष राहुल गोयल जलेसर,सीए विकास कुमार,आशीष कोठी,प्रतीक अग्रवाल,ऋषभ गर्ग,अंकुर टिंबर,प्रीतेश अग्रवाल,आकाश एगोन,सक्षम जट्टारी और ललित,गौरव,पीयूष,आयुष,रजत,विपिन व दिव्यांशु आदि सदस्य उपस्थित रहे