अयोध्या तीन सौकरोड़ रुपये से रामनगरी में बनेगा अयोध्या धाम बस टर्मिनल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

उप संपादक संजय मिश्रा

अयोध्या में लगभग तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या धाम के नाम से बस टर्मिनल बनाया जाएगा। यह पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के आधार पर बनाया जाएगा। ये मल्टीप्लेक्स, रिटेल आउटलेट्स, आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस होगा। इसको लेकर कार्रवाई तेज हो गई है। अगले कुछ महीनों पर इसमें काम शुरू हो जाएगा।रामनगरी में पहले से ही अयोध्या धाम बस स्टेशन है, लेकिन पीपीपी मॉडल पर इससे अलग अयोध्या धाम बस टर्मिनल बनाए जाएगा। शासन से इसको हरी झंडी मिल गई है। प्रदेश में ऐसे कुल 23 बस टर्मिनल बनाए जाने हैं। पहले चरण में इनमें से कुल 11 स्थानों पर बस टर्मिनल बनाए जाने के लिए प्रदेश शासन ने अनुमति दे दी है। इसमें अयोध्या धाम का बस टर्मिनल भी शामिल हैं। इसके निर्माण को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बस टर्मिनल बनाए जाने के लिए निर्माण कंपनी के रूप में ओमेक्स से अनुबंध किया गया है। अब कंपनी अपना मैप प्लान प्रस्तुत करेंगी। अंतिम खर्च का आकलन इसी से होगा। इसे शासन में भेजा जाएगा। शासन से संस्तुति के बाद निमर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *