बाराणसी सावन के चौथे सोमवार को ललिता द्वार समेत तीन द्वारों से भक्तों को बाबा धाम में नहीं मिलेगा प्रवेश, विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने भक्तों से की मार्मिक अपील

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

उप संपादक संजय मिश्रा

वाराणसी सावन के चौथे सोमवार पर भक्तों को सुरक्षा के दृष्टिगत ललिता घाट, सिल्को खोया गली एवं सरस्वती द्वार से काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। गोदौलिया क्रासिंग गेट नं० 4 एवं नंदू फेरिया गेट 4B पर पहले जैसी ही व्यवस्था होगी। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
श्री काशी विश्वनाथ धाम में तीन द्वार से प्रवेश बंद हो जाने से शेष दो द्वारों पर लोड बढ़ने की संभावना है। ऐसे में भक्तों की लाइन भी लंबी होगी। मंदिर प्रशासन ने गोदौलिया-मैदागिन के ओर से आने वाले आम जनता से अपील किया है कि दर्शन के लिए लाइन जहां से दिखे, वहीं से लग जाएं। इसके साथ ही भीड़ ज्यादा होने पर स्वास्थ्य भी ख़राब होने की आशंका है। ऐसे में स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए दर्शन पूजन करें
इसके साथ ही चौथे सोमवार को किसी भी तरह के प्रोटोकॉल नहीं दिया जायेगा। इस दिन सभी पास वगरह निरस्त होंगे। सोमवार को श्री कशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए सभी को लाइन में लगकर ही दर्शन पूजन करना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *