महराजगंज रायबरेली में परिवहन विभाग द्वारा चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

सह संपादक कपिल गुप्ता ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली

परिवहन विभाग की तरफ से डग्गा मार वाहनों पर चलाया गया चेकिंग अभियान ।चेकिंग अभियान के दौरान पन्द्रह से ज्यादा गाड़ियों का चालान किया गया ।वही पाच गाड़ियों में दो गाड़ी ओवरलोडिंग तीन गाड़ियों का फिटनेस न मिलने पर सीज किया गया आर टी ओ की जानकारी मिलते ही महराजगंज कस्बा सहित क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।आपको बता दें कि चेकिंग अभियान महराजगंज कस्बा बछरावां रोड व हलोर रोड पर किया गया आर टी ओ रिहाना बानो ने बताया कि पन्द्रह से ज्यादा गाड़ियों का चालान किया गयापाच गाड़ियों को सीज किया गया है दो गाड़ी ओवरलोड तीन गाड़ी का फिटनेश न मिलने पर सीज किया गया है। रिहाना बानो ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा अगर रोड पर इस तरह की गाड़ियां पाई जायँगी उन पर तुरंत उचित कार्यवाही की जाएगी आर टी ओ रिहाना बानो के महराजगंज पहुंचते ही डग्गा मार वाहनों में हड़कंप मच गया। डग्गा मार वाहन चालक अपनी-अपनी गाड़ियों को छोड़ कर भागने लगे। घण्टो अफरा तफरी का माहौल बना रहा और आर टी ओ के चले जाने के बाद वाहन चालक अपनी अपनी गाड़ियों के पास नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *