रायबरेली शिवगढ़ आदर्श नगर पंचायत होने के बाद भी बिजली की आंख में मिचौली से उपभोक्ता त्रस्त तो जिम्मेदार मस्त

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

शिवगढ़ ब्लाक रिपोर्ट ओपी गुप्ता

शिवगढ़ रायबरेली
नवसृजित नगर पंचायत एवं इसमें शामिल ग्राम पंचायतों में विगत एक माह से विद्युत कर्मचारियों उदासीनता के चलते समूची नगर पंचायत में आंख मिचौली का खेल देखने को मिल रहा है।नगर वासियों ने बताया कि शिवगढ़ पावर हाउस के कर्मचारियों की उदासीनता के चलते समूचा शिवगढ़ कस्बा विद्युत आंख मिचौली का खेल देख रहा है।मजे की बात यह रही कि जब इसका कारण जानने शिवगढ़ कस्बे के लाइनमैन के पास कॉल किया गया तो उसका फोन बंद और विद्युत उपकेंद्र शिवगढ़ के सीयूजी नंबर पर कॉल किया गया तो फोन बंद था। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र शिवगढ़ के जेई रवि कुमार गौतम के सीयूजी नंबर पर कॉल किया जाता है तो वह भी स्विच ऑफ आता है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई दी जा रही थी। यदि इसी बीच किसी ग्रामीण क्षेत्र में कोई घटना हो जाय तो इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र शिवगढ़ तक कैसे पहुंचती।इसका किसी भी जिम्मेदार अधिकारी से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है। जिससे नगर वासियों में बहुत असंतोष व्याप्त है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *