यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर यूपी
शिवगढ़ ब्लाक रिपोर्ट ओपी गुप्ता
शिवगढ़ रायबरेली
राज्य सरकार के निर्देशानुसार 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान‘ आयोजित किया जाएगा। यह संदेश लोगों को देने के लिए बुधवार को शिवगढ़ नगर पंचायत में तिरंगा यात्रा निकली और हर घर में तिरंगा फहराने का संदेश दिया।
जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से लेकर राम जानकी मंदिर तक ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमंत प्रताप सिंह की अगुवाई में निकाली गई।प्रताप सिंह ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान ‘ प्रत्येक देशवासी को देश के प्रति अपने प्रेम को दर्शाने का अवसर प्रदान करता है। इस मौके पर कैप्टन विकास सिंह क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र,निखिल पांडेययुवा मोर्चा शिवगढ़, डॉ.जी बी सिंह मंडल अध्यक्ष, शरद सिंह जिलामहामंत्री,सरोज गौतम एडवोकेट पूर्व जिला महामंत्री, शिवेंद्र शुक्ला महामंत्री युवा मोर्चा शिवगढ़, रजत वर्मा अध्यक्ष युवा मोर्चा, प्रवीन रावत,प्रदुम नारायण शुक्ला सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।