निकाली गई तिरंगा यात्रा:देश भक्ति का दिया संदेश, देश की आजादी के लिए अनेकों सेनानी हुए शहीद

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर यूपी

शिवगढ़ ब्लाक रिपोर्ट ओपी गुप्ता

शिवगढ़ रायबरेली

श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज शिवगढ़ से तिरंगा यात्रा निकाली गई।इसमें भारी संख्या में छात्र- छात्राएं शामिल हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार गुप्ता ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण से चलकर शिवगढ़ कस्बा होते हुए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ होते हुए विद्युत उपकेंद्र शिवगढ़ से वापस फिर विद्यालय में समाप्त हुआ।
इस बाबत प्रधानाचार्य राजकुमार कुमार गुप्ता ने तिरंगा यात्रा के दौरान सभी लोगों से देश के आजादी के बारे में सभी लोगों को जागरूक एवं जानकारी दी और कहा कि हमे देश की आजादी बहुत ही परिश्रम से मिला आजादी के लिए कितने लोगों ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दिया आज उन्हीं की देन है कि आज हम अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। इस मौके पर अविनाश सोनकर,दिग्विजय सिंह, ओपी शर्मा,राज बहादुर सिंह,आदित्य सिंह,पुण्य प्रताप सिंह,अरविंद कुमार शुक्ला,अरुण कुमार त्रिवेदी,शैलेंद्र सिंह,विकास वर्मा,अरुण कुमार सिंह सहित विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *