बनारस बीएचयू में रेजिडेंट डाक्टरों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर यूपी

सह संपादक कपिल गुप्ता रायबरेली

कोलकाता की घटना से रोष आरोपित को फांसी देने की मांग

वाराणसी कोलकाता के अस्पताल में महिला रेजिडेंट डाक्टर के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या की घटना से पूरे देश में डाक्टरों में आक्रोश है। बीएचयू में भी रेजिटेंड डाक्टरों ने बुधवार को बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। परिसर में जुलूस निकालकर नारेबाजी की। इस दौरान आरोपित को फांसी की सजा देने की मांग की।
विरोध जुलूस आईएमएस व्याख्यान संकुल से निकलकर आईएमएस गेट सर सुंदरलाल चिकित्सालय के बाद मल्टी सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक होते हुए पुन: आईएमएस बिल्डिंग आकर सभा में तब्दील हो गया। सैकड़ो की संख्या में रेजिडेंट डॉक्टर जुलूस में शामिल रहे। निर्मम हत्याकांड के विरोध में सर सुंदरलाल चिकित्सालय के रेजिडेंट डॉक्टर विभिन्न प्रकार से अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं। पहले दिन डॉक्टर हड़ताल पर चले गए, जिससे मरीजों को काफी समस्याएं हुई। दूसरे दिन रेजिडेंट डॉक्टरों ने बीएचयू कैंपस से सिंह द्वार तक कैंडल मार्च निकाला और आज तीसरे दिन रेजिडेंट डॉक्टरों ने हाथों पर काला पट्टी बांधकर सर सुंदरलाल चिकित्सालय और मल्टी सुपर स्पेशलिटी में विरोध प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। डाक्टरों के विरोध से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। इसकी वजह से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बीएचयू अस्पताल में कुछ लोग स्ट्रेचर पर लेट कर कराहते नजर आए। जबकि आईएमएस के डायरेक्टर ने रेजीडेंट डॉक्टरों को कम पर लौटने का अपील भी कर चुके हैं परंतु इन रेजिडेंट डॉक्टर के ऊपर उसका भी कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। बीएचयू के सर सुंदरलाल चिकित्सालय को पूर्वांचल का एम्स कहा जाता है। जहां पर पूरे पूर्वांचल से गरीब तबके के लोग अपना इलाज करने पहुंचते हैं। इलाज नहीं होने के कारण मरीज भटकने को मजबूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *