सलोन रायबरेली स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर लखनऊ रायबरेली

वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिंह रायबरेली

न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सलोन, के विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर सुसज्जित विद्यालय के सभी तलों पर तिरंगा लहराते हुए बच्चों ने अवसर को जीवंत बनाया। स्कूली बच्चों के द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिनके माध्यम से देशभक्ति की भावना का संचार करने के साथ साथ देश व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के पालन का भी संदेश दिया गया।
आज के स्वतंत्रता दिवस समारोह के इस कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमारा सबका जन्मसिद्ध अधिकार है, जिसे अर्जित करने में हमारे अनेक महापुरुषों ने अपना सर्वस्व उत्सर्ग कर दिया है, इसलिए यह हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि इसे बनाए रखने में अपना योगदान देते रहें। उन्होंने विद्यार्थियों को विशेष रूप से सचेत करते हुए कहा कि वे अपनी योग्यता में निखार लाकर ही देश व समाज के उत्थान में भागीदारी कर सकेंगे। देश के लिए अपना बलिदान देने वाले सभी ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षक – शिक्षणेत्तर कर्मियों तथा अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कार्यक्रम को सुंदरतम तरीके से संपादित कराने वाले शिक्षक -शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया । समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का कुशल संचालन विज्ञान शिक्षक संचित गुप्ता द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *