सरोजनीनगर: विधायक कार्यालय पर फहराया गया तिरंगा डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

कुछ कर्ज कभी मिटाए नहीं जा सकते, स्वतंत्रता सेनानियों को शीश झुकाकर नमन – डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छठवीं पुण्यतिथि के मौके पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सुशांत गोल्फ सिटी के अटल चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कराया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री के प्रतिनिधि रहे पी. के. मिश्रा ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से संबंधित अनेक संस्मरण साझा किया।

बता दें कि सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अंसल ए.पी.आई. सुशांत गोल्फ सिटी में अटल चौक की स्थापना विधायक के प्रयासों से की गई है, जिसका लोकार्पण गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी 2024 को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया एवं चौक का सौंदर्यीकरण भी कराया था।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहित कुमार तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, ए. पी. एस. राठौर, रमाशंकर त्रिपाठी, पार्षद के. एन. सिंह, सुमन सिंह राठौर, युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेई सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार शुक्ला मौजूद रहे।

धूम धाम से मना आजादी का पर्व

राजधानी लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र आजादी के महोत्सव पर तिरंगे के रंगों में रंगी नजर आई। पहले 13 अगस्त को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित कर क्षेत्रवासियों में देशभक्ति का जोश जगाया। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से 10 हजार तिरंगे वितरित किए गए।

वृहस्पतिवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विधायक कार्यालय द्वारा अनेक सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की गई। सुबह विधायक कार्यालय आशियाना पर ध्वजारोहण कर आजादी के उत्सव की शुरुआत हुई। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सरोजनीनगर में 120 ताराशक्ति केंद्र ( सिलाई सेंटर) स्थापित किए गए हैं, सभी ताराशक्ति केंद्रों और युवा सशक्तिकरण के लिए स्थापित कराए गए सभी 6 रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्रों पर भी ध्वजारोहण कर देश की एकता, अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया गया।

डॉ. राजेश्वर सिंह हर मौके पर वृद्धजनों का सम्मान सबसे ऊपर रखते हैं, वृहस्पतिवार को विधायक की टीम ने हाइडल चौराहा, सरोजनीनगर स्थित सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान वृद्धाश्रम के वृद्धजनों के बीच मिठाई बांट कर खुशियां मनाई गई। साथ ही विधायक की टीम ने बंथरा चेयरमैन प्रतिनिधि रणजीत सिंह द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा सहित अनेक सार्वजनिक कार्यक्रमों में पूरे जोर शोर से सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *