नई दिल्ली भारत आने वाली है दुनिया की सबसे महंगी गाय वियाटिना-19.

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली

वियाटिना 19…यह किसी दवा या स्पेसक्राफ्ट का नाम नहीं है बल्कि एक गाय है. जी हां, यह दुनिया की सबसे महंगी गाय है. यह इन दिनों ब्राजील के खेतों में है और अब इसका अंडा भारत आने वाला है. इंडिया आने के बाद यहां भी इस प्रजाति की गाय पैदा की जाएंगी. ब्राजील में वियाटिना गाय की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ ही सशस्त्र सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं. गाय की कीमत इतनी अधिक है कि उतने रुपये से टॉप मॉडल की करीब 68 नई फॉर्चूनर गाड़ियां खरीदी जा सकती हैं. दूधिया सफेद रंग की गाय नीलामी में बेची गई अब तक की सबसे महंगी गाय है. वियाटिना 19 गाय की कीमत करीब 4.1 मिलियर डॉलर लगी है. भारतीय रुपयों में यह रकम फिलहाल 34,19,23,600 रुपए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *