यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली
ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली
जनपद रायबरेली अंतर्गत थाना व परगना सलोन स्थित केवली में ग्राम पंचायत की गाटा संख्या 126जो कि रास्ते के नाम पर अभिलेखों में भूमि दर्ज है जिस पर मोहम्मद इरफान राईनी पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी पूरे रमजानी मजरे ग्राम सभा केवली महिमा ने ईट मोरंग रख कर कब्जा कर लिया था और यही नहीं रास्ते में कुंडली मारकर कर बैठे भूमाफिया ने पूरी दबंगई व बलपूर्वक रास्ते में ऊंची नाली भी बना रखा था जिससे ग्रामीणों को आने जाने काफी दिक्कत होती थी पैदल के साथ ही खेतों में ट्रेक्टर नहीं जा सकता था आये दिन विवाद से बचने को लेकर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत पत्र देकर अवैध कब्जा हटाने की गुहार लगाई परन्तु अफसोस वर्षों जिम्मेदारों के लिखित आदेश निर्देश के बावजूद कब्जा अब तक बरकरार रहा लेकिन ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने हार नहीं मानी और अगस्त 2024को मो आविद पुत्र मो ताहिर निवासी केवली महिमा थाना व परगना तहसील सलोन जिला रायबरेली निवासी एक उक्त गाटा संख्या 126पर अतिक्रमण किए मो इरफान के खिलाफ उपजिलाधिकारी सलोन को शिकायती पत्र देकर अतिक्रमण हटाने और आवागमन में सुविधा देने हेतु न्याय की गुहार लगाई है जिसके बाद जांच हुई और राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ रास्ते में किए गए अतिक्रमण को हटवाने का काम किया अतिक्रमण हटने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर देखने को मिली अब आवागमन में कोई दिक्कत नहीं होगी ग्राम प्रधान का कहना है जल्द से जल्द रास्ते में खड़ंजा निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा जिससे पुनः अतिक्रमण ना हो सके