यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली
सह संपादक कपिल गुप्ता रायबरेली
कोंच जालौन ग्राम महलुआ में बीते दिनो बरसात के कारण मकान ढह जाने से मलवे में दबकर मृत हुए माँ और पुत्र के घर पर सांसद और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने पहुँचकर परिवार को जहाँ सांतना देते हुए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता चैक दी।
सांसद नारायण दास अहिरवार सपा के जिलाध्यक्ष दीपराज नगर अध्यक्ष अमित यादव सरनाम सिंह यादव सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष रामानन्द कुशवाहा सहित सपा के कई पदाधिकारी शनिवार को ग्राम महलुआ पहुँचे जहां पर उन्होंने मकान की छत गिरने से पीड़ित हुए परिवार से मुलाकात की और पार्टी की ओर से एक लाख रुपये की चैक घर के बुजुर्ग अवधेश यादव को दी इस मौके पर सांसद ने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ है जो भी सहायता घायलों के उपचार कराने में होगी वह दी जाएगी।
गौरतलब हो कि बरसात के कारण बीते दिनों अखिलेश यादव और उसका परिवार मकान के ढह जाने के कारण मलवे में ढह गया था जिस कारण उसकी पत्नी मोहिनी यादव एवं उसका पुत्र आदित्य यादव उर्फ देबू की मौत हो गयी थी अखिलेश व उसकी पुत्री अदिति का उपचार झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इस दौरान जमीपाल गुर्जर मनोज इकड़या मुलायम सिंह कुशवाहा सत्येंद्र गुर्जर आदि मौजूद रहे है