रायबरेली आई एम ए की देशव्यापी हड़ताल का समर्थन द इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट ने किया

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली

बीते दिनों पश्चिम बंगाल के कोलकत्ता में रेजिडेंट महिला डॉक्टर मौमिता देबनाथ के साथ हुए रेप एवं बड़े ही बेरहमी के साथ निर्मम हत्या जैसे जघन्य अपराध के विरोध में देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में आज द इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट रायबरेली ब्रांच द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायबरेली के हड़ताल में समर्थन करते हुए समस्त डॉक्टर्स ने समूह प्रदर्शन कर इस दुष्कृत कृत्य की घोर निंदा की।

द इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट रायबरेली ब्रांच के सभी सदस्यों द्वारा कोलकाता के अस्पताल में जूनियर महिला चिकित्सक के साथ हुए अमानवीय कृत्य पर रोष प्रकट करते हुए सभी क्लीनिक बंद रखने का निर्णय लिया गया। समस्त सीनियर और जूनियर डॉक्टरों ने डिग्री कालेज चौराहा के पास शहीद चौक पर मृत आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाकर शोक संवेदना व्यक्ति की ।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की देशव्यापी हड़ताल को समर्थन देते हुए रायबरेली जिले के सभी फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा समर्थन एवं ये आश्वासन दिया गया कि हम सदैव आपके साथ खड़े हैं और भारत सरकार से यह अपील की गई कि जल्द से जल्द दोषी को दंड मिले एवं पीड़िता को न्याय मिले और आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए चिकित्साकर्मियों को सुरक्षा प्रदान की जाए।

डॉक्टर रुचि सिंह वर्मा ने संबंधित अधिकारियों एवं सरकार से आग्रह किया है कि डॉक्टर्स को पूर्ण सुरक्षा दी जाए एवं भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए सख्त से सख्त कानून भी बनाये जाए। साथ ही आरोपी को ऐसी सख्त सजा दी जाए जिससे आने वाले समय मे कोई भी ऐसा दुस्साहस करने का प्रयास न कर सके।

डॉक्टर प्रदीप वर्मा ने इसे बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा जो डॉक्टर दिन-रात मरीजों की सेवा कर उन्हें जीवन दान देता है। ऐसे में यह डॉक्टर का दुर्भाग्य ही है कि उसे सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं मिलता। आज यह कोलकाता की डॉक्टर के साथ हुआ है कल को किसी और महिला के साथ भी यह अप्रिय घटना हो सकती है। सरकार को व प्रशासन को ऐसे सख्त कानून नियम बनाने होंगे जिससे महिलाएं डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ या अन्य किसी भी प्रकार का मेडिकल स्टाफ स्वयं को अस्पताल में सुरक्षित महसूस कर सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *