एसडीओ साहब! क्यों करवा रहे हो उपभोक्ताओं का शोषण..?

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 रायबरेली लखनऊ

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली

एसडीओ की घटिया कार्यशैली बनी उपभोक्ताओं की समस्या

जेई की लापारवही और संविदाकर्मियों की वसूली से पीड़ित उपभोक्ता

बिजली कटौती के बाद उपभोक्ताओं को गलत जानकारी देते है कर्मचारी

रायबरेली: जनपद में लगातार विद्युत विभाग के अफसरों की घटिया कार्यशैली चर्चा का विषय बनी हुई है। राजनीतिक दलों से लेकर आम जनमानस तक सबके मुंह से विद्युत विभाग के किरदारों के लिए अमर्यादित भाषा ही सुनने को मिल रही है। ऐसा ही आलम शहर के डलमऊ विद्युत उपखंड के कटघर पावर हाउस का भी देखने को मिल रहा है। एसडीओ साहब की लापरवाही के चलते कटघर पावर हाउस के जेई और संविदाकर्मी लगातार उपभोक्ताओं का शोषण करने में जुटे हुए है लेकिन इसके बावजूद भी न जाने क्यों एसडीओ साहब अपने अधीनस्थ कार्यरत किरदारों के खिलाफ कार्यवाही करने की बजाय उनकी खामियों को छिपाने का कार्य कर रहे है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी एसडीओ साहब सिर्फ गुमराह करने का कार्य कर रहे है। एक तो उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नही मिल पा रही है जिससे ग्रामीणों मे आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है तो दूसरी तरफ विद्युत विभाग के किरदारों की घटिया कार्यशैली के चलते ग्रामीणों मे नाराजगी है। ग्रामीणों के आरोप के मुताबिक कटघर पावर हाउस में तैनात कर्मचारियों के द्वारा लगातार विद्युत कटौती की जाती है इतना ही नहीं जब जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जाती है तो फिर कर्मचारी सिर्फ झूठ बोलते है। इतना ही नहीं गांव में विद्युत संबंधी समस्याओं को हल करने के लिए संविदा कर्मियों के द्वारा मोटी रकम ग्रामीणों से ली जाती है ये मामला पहले भी चर्चा में आ चुका है लेकिन एसडीओ साहब ने शिकायती पत्र न मिलने का हवाला देकर संविदाकर्मियों की दलाली को बढ़ावा दे दिया था। जिस तरीके से लगातार एसडीओ साहब संरक्षण दे रहे है ऐसे में सवाल ये है कि क्या जानबूझकर एसडीओ के इशारे पर ही जेई और संविदाकर्मी मिलकर उपभोक्ताओं का शोषण कर रहे है क्या संविदा कर्मियों की दलाली में एसडीओ साहब की भी बराबर की हिस्सेदारी है आखिर क्या वजह है जो बार बार उलटी सीधी जवाबदेही देकर एसडीओ साहब अपने लापरवाह और झूठे कर्मचारियों को बचाने का कार्य कर रहे है। ऐसे तमाम सवाल है जो लगातार उठ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *