उत्तर प्रदेश पापा हम जा रहे हैं अब हम कभी नहीं लौटूंगी जीजा के चलते दो सगी बहनों ने विसुही नदी में कूदकर की आत्म हत्या

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली

गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तामापार गांव की रहने वाली दो सगी बहनों ने आपस में हाथ बांधकर बिसुही नदी में छलांग लगा दी। गहरे पानी मे डूबने से दोनों की मौत हो गई। सामूहिक खुदकुशी के पीछे बहनों को उनके जीजा द्वारा प्रताड़ित किये जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को निकालकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।तामापुर गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उनकी दो बेटियां सुनीता (18) और पुनीता (17) सोमवार की सुबह करीब पांच बजे घर से यह कहकर निकलीं थीं कि पापा मैं जा रही हूं।अब नही लौटूंगी ! जीजा अशोक कुमार निवासी पचपुती जगतापुर कोल्हार गांव हम दोनों को प्रताड़ित करते हैं।वीडियो वायरल करने की धमकी देते हैं, इसलिए अब वह दोनों कभी नहीं मिलेंगी। इतना कहकर दोनों घर से करीब पाच सौ मीटर दूर बिसुही नदी पर बने पुल की तरफ भागीं।एक साथ दोनों ने नदी में छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *