यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
चित्रकूट में प्रधानमंत्री का दौरा एक बार प्रदेश के मुख्यमंत्री का दौरा चार बार प्रदेश के मंत्रियों के दौरे सैकड़ों बार विश्व स्तरीय संत अनगिनत विश्व स्तरीय संस्थान अनगिनत। साथ ही देश की सर्वोच्च पंचायत में भाग लेने वाले 5 बार का सांसद भी दिया चित्रकूट की जनता ने। बावजूद इसके मध्यप्रदेश का चित्रकूट अव्यवस्थाओं से ग्रसित है। सड़कों की ख़स्ता हालत व दुर्गति की शिकार माता मन्दाकिनी कोसती है ज़िम्मेदार जनप्रतिनिधियों को। यहां की संस्थाओं और सन्तो में इतनी क्षमता है कि वह चित्रकूट में देश के सर्वोच्च नेता का प्रोग्राम सेट कर सकते हैं स्वहित के लिए, जनहित से जुड़ी समस्याओं पर वह गूंगे बहरे क्यों हो जाते हैं पता नहीं