यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र के सगुनी गांव में शराबियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर सोमवार की रात में ग्रामीणों ने हमला कर दिया था।इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें चार पुरुष एवं दो महिला आरोपित शामिल है।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा सघन छापेमारी की जा रही है। वहीं, शराब के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, परसा थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर सीतालाल प्रसाद गुप्ता सोमवार की रात में पुलिस बल के साथ गस्ती में निकले हुए थे